लुधियाना: पंजाब में लगातार धमकियों दौर जारी है. ताजा खबर के अनुसार अब एक साथ कई रेलवे ट्रैक को उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी ने पुलिस विभाग की नींद उड़ा दी हैं वहीं दूरी ओर आम जनता में भी भय का माहौल बना हुआ है.
खबर है कि आतंकी सगंठन खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से एक बार फिर ईमेल के जरिए लुधियाना, बठिंडा व फिरोजपुर के रेलवे ट्रैक व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी का पता चलते ही पुलिस की तरफ से व्यापक सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए।
आर्मी के दो लोगों की तरफ से लुधियाना के एक स्कूल की मेल पर धमकी वाली ईमेल भेजी गई है, जिसके नीचे खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरअनख सिंह, रूकन शाहवाले, डाक्टर गुरनीरवेर सिंह व खान राजदा के नाम लिखे हुए है। एक ही ईमेल को अलग अलग मेलों पर कापी की गई है।
ईमेल में लिखा गया है कि बंब धमाका स्कूलों ते ट्रेन ट्रैक ते । पंजाब हुन खालिस्तान, ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी धमकी दी गई है। धमकी देते हुए कहा गया है कि अपने बच्चे बचाओ, शुक्रवार को बच्चे स्कूल में ना भेजो। ब्लैकआऊट वाले दिन अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, फिरोजपुर ट्रेन ट्रैक को आईईडी से ब्लॉस्ट किया जाएगा, कोई भी रेल में सफर न करो। धमकी मिलने के बाद जीआरपी की तरफ से प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध कर दिए गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के सामान की भी चैकिंग की गई और प्लेटफार्म पर बैठ कर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के सामान को चैक किया गया।

जीआरपी की तरफ से गठित अलग-अलग टीमों ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को चैक किया। पार्किग के अलावा माल गोदाम व अन्य भीड वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। टीमों में डाग स्क्वायड बम निरोधक दस्ते भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि धमकी के चलते राऊड द क्लाक चैकिंग की जा रही है।
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, अगले 2 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल!
- Haryana Morning News: नई औद्योगिक नीति को मंजूरी, शहरी गरीबों को स्टाम्प ड्यूटी में राहत और मौसम अपडेट समेत एक क्लिक में पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
- Morning News Brief: राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना; सुप्रीम कोर्ट बोला- छात्र प्रदर्शन में शामिल नाबालिग तुरंत रिहा हों
- हरियाणा में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; जानिए अपने शहर का हाल
- MP Morning News: भोजशाला विवाद पर SC में सुनवाई, CM मोहन का भोपाल और उज्जैन दौरा; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

