अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलता नजर आ रहा है। हालत को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। कई जिलों के लिए भारी और मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया।
दक्षिण मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को सबसे अधिक असर उत्तर पंजाब में देखने को मिलेगा। ऐसे में पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर और होशियारपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश, तेज गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी
जानकारी के अनुसार कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना और पटियाला जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। दूसरी ओर फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

