चंडीगढ़: पंजाब में अब लोगों को जल्दी ही गर्मी से राहत मिली है. राज्य के कई इलाकों में देर रात से अच्छी बारिश हुई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है. आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे राज्यभर का मौसम बदल जाएगा.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए 5 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं कई जिलों और स्थानों में सामान्य से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. कुछ स्थानों ने बिजली गिरने के आसार भी है. बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, धान सहित खरीफ फसलों की खेती कर रहे किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है.
इन 14 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और पटियाला में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भाखड़ा में बढ़ रहा पानी
आपको बता दें कि बारिश शुरू होने के पहले ही भाखड़ा का जल स्तर बढ़ता जा रहा था. ऐसे में लगातार सभी की निगाहें दरिया, नदी, और बंधो पर टिकी हुई है. भाखड़ा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए खेती किसानी के लिए इसका पानी अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई थी.
- Bilaspur News Update : कॉम्प्लेक्स में देर रात लगी आग, फंसे 14 लोग… IPTV-OTT सर्विस के नाम लाखों की धोखाधड़ी… तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौत…
- 1 साल में Zero Dep Insurance के कितने क्लेम? समझिए कंपनियों के नियम और लिमिट का पूरा गणित
- राशि के अनुकूल नहीं होता घर का वातावरण, तो तरक्की में आती हैं बाधाएं, जानिए कौन सा रंग है आपके लिए खास
- कब बदलें अपना स्मार्टफोन? इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
- Delhi Master Plan 2047: दिल्ली में बन सकेंगी 100 मंजिला इमारतें, बदल सकती है राजधानी की स्काईलाइन

