मोहाली। पंजाब मे बीते दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में माध्यम और कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है। आने वाले कुछ घंटों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है जिसके अनुसार तेज से मध्यम बारिश होनी की संभावना है। उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
वहीं 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से और राहत मिलेगी। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
- बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को माना सही
- नाम बदला, चेहरा बदला, शहर बदला… पर पाप का साया नहीं! 28 साल बाद दोस्त के कातिलों का पर्दाफाश
- राजद पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नीरज कुमार शर्मा बोले- वोट चोर आज दे रहे लोकतंत्र का ज्ञान!
- कर्नाटक: सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से कैदी की रिहाई का आरोप, DIG प्रिजन्स सोमशेखर गिरफ्तार
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

