चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KMPH तक चलने की उम्मीद है। बारिश पानी के साथ अब तापमान में भी कमी आ सकती है। चंडीगढ़, मोहाली और जालंधर में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई, जबकि अगले 3 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में बारिश के साथ तापमान में भी आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 29 और 30 मई को पंजाब और चंडीगढ़ के 51% से 75% हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि झोंकों में स्पीड 80 KMPH तक पहुंचने की संभावना है। एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।

मौसम का अनुमान
29 मई को पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में तेज आंधी, भारी बारिश और 60 KMPH तक हवाओं का अलर्ट। जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला समेत कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना।
वहीं 30 मई को पंजाब के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान।
31 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोहाली और पटियाला समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

