मोहाली. पंजाब में लगातार अपराधिक तत्व धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं. जगराओं के गांव गागरा के बाद अब हलवारा इलाके के गांव राजोआना कलां में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में गोली चलने की घटना सामने आई है. इस पवित्र स्थान में ऐसी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानकारी मिली है कि बुधवार को इस घटना के होने की खबर आते ही लोगों में नाराजगी देखी गई. पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया. खबर है कि मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवक गुरुद्वारा साहिब में घुसे और मुख्य व्यवस्थापक संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे की तरफ कई गोलियां चलाकर भाग गए. घटना के समय बाबा बलदेव सिंह स्नान करने गए हुए थे, जिस कारण वह कमरे में मौजूद नहीं थे. इससे उनकी जान बच गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे. उन्होंने मोटरसाइकिल को गुरुद्वारा साहिब के पास एक मोड़ पर छिपा दिया और फिर अंदर घुसकर गोलियां चला दीं. घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इस घटना के बाद यह सवाल है कि यह कौन लोग थे और पूरी प्लानिंग के तहत वह अन्दर प्रवेश कर दी घटना को अंजाम दिए.
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर
घटना की सूचना मिलने पर लुधियाना रूरल पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. SSP डॉ. अंकुर गुप्ता, SP (D) राजन शर्मा और पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही हैं. फोरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर क्राइम टीमों की मदद से घटना से जुड़े सबूत इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है. जांच के दौरान गुरुद्वारा साहिब और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, साथ ही हमलावरों के आने और भागने के रास्तों की जानकारी भी की जा रही है. हमलावरों की पहचान करने और फायरिंग के पीछे छिपे मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. वहीं इस हमले की अभी तक किसी ने अधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है.
गगड़ा की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में
गौरतलब है कि इससे पहले जगराओं के गगड़ा गांव में गुरुद्वारा श्री गपालसर साहिब के मेन गेट पर भी फायरिंग हुई थी. जानकारी मिली है कि किसी अनजान हमलावर ने फायरिंग के बाद धमकी भरा लेटर छोड़ा है. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है. दो दिन के अंदर धार्मिक जगहों को निशाना बनाने वाली इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी कॉमन साज़िश या दूसरे कनेक्शन की कोई पुष्टि नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि इन घटनाओं के पीछे कौन है.
- मंडला में सपना ठाकुर मौत मामले का खुलासा: बचपन का दोस्त निकला हत्यारा; प्रेम प्रसंग-चैट विवाद और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
- अर्नब तूफान के बीच छात्रों का प्रदर्शन : अधूरे स्कूल भवन को लेकर 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे मैनपुर, SDM-BEO कार्यालय का किया घेराव
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता पर CM शुभेंदु का तंज, कहा- ’75 वर्ष की उम्र में अब आराम करें’, समझाया क्यों छोड़ी नंदीग्राम सीट
- पटना स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार नीरज कुमार ने हासिल की जीत, राजद के प्रत्याशी से 3297 मतों से रहे आगे
- The Great Indian Kapil Show 5: कपिल के शो में शाहिद कपूर पत्नी मीरा और भाई ईशान के साथ करेंगे धमाल, प्रोमो में दिखा मस्ती का तड़का

