लुधियाना। भगवंत मान सरकार के राज में पंजाब को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग 2024 में टॉप अचीवर राज्य के रूप में मान्यता दी गई है। यह रैंकिंग उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 11 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में जारी की गई। सम्मान समारोह में पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने पंजाब के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने बिज़नेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान 2024 के तहत देशभर में सर्वाधिक 5 प्रमुख सुधार क्षेत्रों में शानदार उपलब्धि हासिल की है। यह राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों और सतत सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इन क्षेत्रों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-बिजनेस एंट्री: नए व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाना।
-कंस्ट्रक्शन परमिट एनेब्लर्स: निर्माण परमिट प्राप्त करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना।
-इन्वेस्टमेंट एनेब्लर्स: निवेश को प्रोत्साहित करने और सुविधाजनक बनाने के लिए तंत्र को मजबूत करना।
-सेक्टर-स्पेसिफिक हेल्थकेयर: स्वास्थ्य क्षेत्र में संचालन और अनुमोदन की प्रक्रिया को सुगम बनाना।
-सर्विस सेक्टर: सेवा आधारित उद्योगों के लिए नियमों और सेवा वितरण को सरल बनाना।
यह सम्मान हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है : अरोड़ा
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब वह राज्य है जहां हर निवेशक चाहे वह मौजूदा हो या नया वीवीआईपी की तरह माना जाता है। राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत कई उद्योगों को 5 से 18 दिनों में अनुमोदन मिल जाता है जबकि इन्वेस्ट पंजाब की 45-दिवसीय सेवा गारंटी आज हकीकत है। भारत सरकार की ओर से दिया गया ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का यह सम्मान हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है और हमारे संकल्प को मजबूत बनाता है।
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात
- IFL Finance IPO: गोल्ड लोन कंपनी को SEBI की मंजूरी, 3.85 करोड़ शेयर जारी करेगी; जानिए पूरी डिटेल
- दीपा सागर मौत का मामला: बाफना परिवार के समर्थन में उतरा बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, IG-SP से की ये मांग
- नितिन नबीन पर टिप्पणी का मंत्री रामविचार नेताम ने दिया कड़ा जवाब, कहा – कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, तार-तार की हैं सारी मर्यादाएं…
- छठ से पहले निखरेगी पटना के घाटों की सूरत, दीवारों पर उकेरी जा रही लोक आस्था की अनूठी झलक, आर्ट्स कॉलेज के छात्र दे रहे नया रूप

