चंडीगढ़। पंजाब में मौसम अभी सामान्य होता नजर नहीं आ रहा है। ठंड की अगर बात करें तो वह लगातार बढ़ती ही जा रही है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बारिश को लेकर भी कुछ संभावना जाहिर की गई है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने घने कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के चलते सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सभी स्कूल सुबह 9 बजे की बजाय 10 बजे खुलेंगे। इससे बच्चे और परिजनों दोनों को बड़ी राहत मिलने वाली है। वही घने कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई है। जालंधर के स्काईलार्क चौक और अमृतसर के भाई मंज रोड पर धुंध छाई रही। इसी तरह अन्य जिलों का भी हाल खराब रहा है।

आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 4.3 डिग्री कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!



