पंजाब में आज रेवेन्यू अधिकारी हड़ताल पर है. जिस कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। एक साथ रेवेन्यू अफसरों के हड़ताल पर जाने से विभाग का काम पूरी तरह ठप्प हो गया है। इस पर अब आमजनों की प्रतिक्रिया आने लगी है और लोग रोष व्यक्त कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विजिलेंस की टीम ने बीते दिनों रिश्वत के मामले में तहसीलदार को अरेस्ट किया था। इस घटना के बाद से इसके विरोध में पंजाब के सभी रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल की है। लुधियाना में हुई रेवेन्यू अधिकारियों की मीटिंग में 7 मार्च यानि के शुक्रवार तक हड़ताल करने का फैसला किया, जिस वजह से रजिस्ट्रियां नहीं हो पाएंगी। यह काफी लंबा समय है जब रजिस्ट्री का सारा काम प्रभावित हुआ है।

गलती की तो मिली सजा
इस विषय पर आम लोगों को कहना है कि अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया था, जिसके बाद के खिलाफ कार्रवाई की गई जो सही है। ऐसे में सभी अफसर उसके पक्ष में खड़े हो जाएंगे तो इससे नुकसान विभाग के साथ आम जनता का भी होगा। सभी अधिकारियों को अपनी बातें रखनी चाहिए लेकिन इस तरह से ऐसी चाहिए जिससे ह आप जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

- 08 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का चंदन-आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: आकाशीय आशीष है, भारतीय वायु सेना- संदीप अखिल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 08 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार

