भवानीगढ़। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां गांव फग्गूवाला के पास सड़क किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक और एक नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका की बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है।
आधी रात को हुआ हादसा, ट्रक के नीचे घुसी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) के जवान और अन्य राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। कार की स्थिति इतनी खराब थी कि उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष रूप से हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। भारी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला जा सका।

घूमने निकले थे जम्मू, रास्ते में पसरा मातम
सड़क सुरक्षा बल के ए.एस.आई. शमशेर सिंह ने बताया कि कार में सवार युवक और दो बहनें दिल्ली से जम्मू घूमने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह दुखद हादसा हो गया। मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (उम्र 27 वर्ष) कार चालक, निवासी- गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) और माहिरा (उम्र 16 वर्ष) निवासी- दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सानिया (उम्र 21 वर्ष): निवासी- दिल्ली (माहिरा की बहन) गंभीर रूप से घायल है।
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी
- जेल से बाहर आया पूर्व सरपंच तो निकला जुलूस, गाड़ियों की छत पर चढ़े समर्थक; अब FIR
- उप स्वास्थ्य केंद्र 2 साल 8 महीने से अधूरा, फर्श धंसा और दीवारों में आई दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल, इलाज के लिए 7-8 किमी दूर जाने को ग्रामीण मजबूर
- श्रीमद्भागवत कथा का न्योता लेकर CM सैनी से मिलीं करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, धार्मिक आयोजन में आने का किया आग्रह
- Haryana Top News : धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, शाहाबाद में NH-44 पर तनाव, हरियाणा में 5 IAS और 3 HCS अधिकारियों का तबादला, पंचकूला के नाइट क्लब फायरिंग मामले की जांच ATS को समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….



