जालंधर के पठानकोट रोड पर यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस ने 3 लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक इसकी आवाज लोगों को सुनाई दी। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार, एक यात्री और एक अन्य व्यक्ति बस की चपेट में आ गए। आसपास में इक्कठा लोगों ने घायलों को देख कर भरी शेष व्यक्त किया और हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस वाले की लापरवाही पूरे मामले में बताई जा रही है, जिसके कारण बाइक सवार सम्भल नहीं पाया और अनियंत्रित हो गया। लोगों का कहना है कि बस चालक ने शराब पिया था और वह गाड़ी सम्भल नहीं पाया।

मृतक की पहचान भोगपुर के काला बकरा के रहने वाले मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह (40) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस पठानकोट से आ रही थी। घटना के बाद यात्रियों को बस से उतारकर दूसरी बस में बैठाकर जालंधर भेज दिया गया।
- नूंह में मानदेय अटका, 5 नवंबर की अल्टीमेटम
- दर्दनाक हादसा: खुली नाली में गिरकर युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- गर्भवती पत्नी, पिता की नाराजगी और ₹20 लाख की चोरी… पंचकूला में युवक की पूरी कहानी आई सामने
- गया में स्प्रे छिड़ककर झारखंड पुलिस के अधिकारी के घर को बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी!
- खेतों में बिछ गई किसानों की मेहनत, अरनब तूफान ने उजाड़ी धान की फसल
