जालंधर. पंजाब में रोडवेज, PRTC और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिस कारण आज सुबह से ही सरकारी बस में सफर करने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बस स्टैंड पर खड़ी बस के कारण लोगों को प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ा. अधिक यात्री होने के कारण वहां भी अधिक भीड़ देखी गई.
पंजाब रोडवेज, PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ कई बार मीटिंग हो चुकी हैं.हर बार सरकार कुछ दिनों का समय मांगकर मामले को टाल देती है. पिछले 6 महीने में 7 से 8 मीटिंग हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है. इससे यूनियन कर्मचारियों में लगातार निराशा होती नजर आ रही है. ऐसे में जरूरी है कि एक ठोस निर्णय लिया जाए.
यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि ठेकेदारों को बीच से हटा कर कर्मचारियों को सीधे सरकार के अधीन लाया जाएगा पर यूनियन का दावा है कि अभी तक इस संबंध में उम्मीद के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई. सरकार को एक साफ नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए, जिसके जरिए ठेकेदारों और बिचौलियों की भूमिका खत्म को कर्मचारियों को सीधे डिपार्टमेंट के अधीन कर दिया जाएगा.
- एक साथ कई स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाना पड़ सकता है भारी, जानें किन इंग्रेडिएंट्स को साथ इस्तेमाल करने से बचें
- जेडी स्टील प्लांट हादसा : पिघले लोहे की छींटों से झुलसे श्रमिक की मौत, डायरेक्टर और ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज
- Motorola Moto G47 Power 5G जल्द होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 108MP कैमरे समेत मिलेंगे ये फीचर्स
- हरियाणा BJP में स्मृति ईरानी का बड़ा मंथन, 2 दिन में संगठन से सरकार तक के नेताओं से करेंगी चर्चा
- दशहरा की रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला-पुरुष समेत एक ही परिवार के 5 लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की FIR

