अमृतसर। पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज अमृतसर के सेंट्रल बस स्टैंड पर अपना विरोध जताया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकजुट नजर आए। सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को तुरंत पूरा करने की बात रखी है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
यूनियन के स्टेट लीडर जोध सिंह ने बताया कि 18 तारीख को कर्मचारियों ने एक दिन की सिंबॉलिक हड़ताल की थी। इसके बाद पंजाब के फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हरपाल चीमा के साथ मीटिंग हुई, जिसमें मिनिस्टर ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से अभी तक कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है। सभी सरकार एक जैसी कर्मचारी का कहना है कि पिछले कई सालों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। पिछली सरकारें हों या मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार, कर्मचारियों को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना ही पड़ता है।
यूनियन की मुख्य मांगों में आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करना, आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लेना और कर्मचारियों को वापस नौकरी पर रखना शामिल है। जोध सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान कई कर्मचारियों पर सेक्शन 307 जैसे गंभीर केस दर्ज किए गए, जिन्हें रद्द किया जाना चाहिए। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम वाली बसों को बंद करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरी तरह से नहीं मान लेती, तब तक बस स्टैंड और बसों में सरकार के खिलाफ प्रोपेगैंडा कैंपेन जारी रहेगा।

संगरूर में एक बड़ा धरना प्रदर्शन का ऐलान यूनियन के स्टेट कैशियर बलजीत सिंह ने कहा कि इससे पहले 20 तारीख को संगरूर में एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसमें पूरे पंजाब से कर्मचारी आने वाले थे। लेकिन मंत्री हरपाल चीमा के साथ मीटिंग के बाद आंदोलन कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि कर्मचारियों पर दर्ज केस बंद किए जाएंगे और जिन कर्मचारियों को रेगुलर किया जाना है, उन्हें जल्द ही रेगुलर किया जाएगा। कर्मचारियों ने साफ किया कि अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है तो 25, 26 और 27 तारीख को पूरे पंजाब में बड़ी हड़ताल की जाएगी।
- ट्रंप पर आगबबूला हुए ईरान-क्यूबाः UNGA में भाषण के दौरान धमकी देने पर भड़के, उठाया ये बड़ा कदम
- पंजाब दौरों पर CM सैनी को हुड्डा की नसीहत, बोले- हरियाणा के हक का पानी मांगकर आएं
- यूपी पुलिस में तैयार हो रही ‘स्पेशल 32’ टीम, क्राइम सीन संभालने की मिली मास्टर ट्रेनिंग
- दरभंगा में पॉक्सो केस में दारोगा और रिश्वत मामले में ASI निलंबित
- “जेल जाने से नहीं डरता, स्वतंत्रता सेनानी का बेटा हूं”, अभय चौटाला के आरोप पर हुड्डा का पलटवार



