रूपनगर। पंजाब के रूपनगर (रोपड़) से एक बेहद दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मोहाली के मटौर की रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन मासूम बच्चों को नहर में फेंक कर मौत के घाट उतार दिया। बच्चों को फेंकने के बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी थी, लेकिन वह तैरकर वापस किनारे आने में कामयाब रही और उसकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को नहर के किनारे से हिरासत में ले लिया है। गोताखोरों की मदद से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। मासूमों की पहचान तपिश 10 वर्ष, तनवी 7 वर्ष और नितिन 4 वर्ष के रूप में हुई है।
मोबाइल लोकेशन से खुली वारदात
मृतक बच्चों के दादा राम बाबू और सास-ससुर के मुताबिक, सोमवार को जब वे काम से घर लौटे तो बहू शकुंतला और तीनों बच्चे घर पर नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला, तो परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब शकुंतला के मोबाइल को ट्रैक किया तो उसकी लोकेशन रोपड़ (रूपनगर) की आई। पुलिस जब तुरंत मौके पर पहुंची तो मंगलवार को शकुंतला उन्हें नहर किनारे ही मिल गई। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने कबूला कि उसने अपने तीनों बच्चों को नहर में धक्का दे दिया है। इसके बाद तुरंत गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू के लिए उतारा गया।
पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी और तनाव में था परिवार
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, इस भयानक कदम के पीछे गहरा मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी बड़ी वजह मानी जा रही है। शकुंतला के पति कमल ने करीब 10 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद से ही घर के हालात काफी खराब चल रहे थे और परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

बच्चों के दादा राम बाबू ने पुलिस को बताया कि शकुंतला का व्यवहार पिछले कुछ समय से सामान्य नहीं था। वह अक्सर बच्चों को नुकसान पहुंचाने या उन्हें खत्म करने जैसी अजीब बातें किया करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
- ‘डांस रोका तो उखाड़ फेंका मंच…’: पुलिस से तकरार के बाद रामलीला बंद, धर्म बदलने की चेतावनी से मची हड़कंप
- अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, सोनीपत में प्रशासन ने ध्वस्त की कॉलोनियां

