मोहाली. पंजाब में विधानसभा के चुनाव के पहले लगातार SAD-BJP गठबंधन की खबरें सामने आई है. इस विषय में पहले संसद हरसिमरत कौर ने बयान दिया, जिसके बाद ये चर्चा का विषय रहा और अब एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने गठबंधन को लेकर अहम बात कही है, जिसके बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से दोनों पार्टियां एक हो कर चुनाव के मैदान में नजर आ सकती हैं.
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, “हमें यह समझना चाहिए कि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने साथ काम कर चुके हैं. वाजपेयी और बादल ने इस गठबंधन को मजबूती से चलाया था और मोदी जी के समय में भी यह जारी रहा.
कृषि कानूनों के चलते दोनों दलों के रास्ते अलग हुए थे, उन्होंने आगे कहा, ‘अब पंजाब के सीमावर्ती राज्य होने के नाते, सामाजिक सद्भाव और सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए, लोगों की मांग है कि दोनों पार्टियां साथ आएं. अब ये दोनों दल साथ आयेंगे या नहीं ये BJP और शिरोमणि अकाली दल का नेतृत्व तय करेगा. हरसिमरत बादल ने लोगों की भावनाएं को देखते हुए अपनी बातें कहीं हैं. अब आगे नतीजा क्या होगा, यह तो समय ही बताएगा.
- मैं विजय को गले लगाना चाहती हूँ: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी महिला की अजीब मांग, देखिए वीडियो…
- कर्नाटक में संदिग्ध आतंकी कनेक्शन: बीदर से 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, UAPA के तहत केस
- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: साबरमती नदी पर बना 480 मीटर लंबा पुल, काम हुआ पूरा
- Rupi Soren Health Update: CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, हालत स्थिर
- दरवाजा-खिड़की बंद, फिर… छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- गलत तरीके से छूते हैं, जांच शुरू

