चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया हैं। बोर्ड ने तय किया है कि अब वे बिना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएं किसी भी छात्र को सर्टिफिकेट की दूसरी प्रति प्रदान नहीं करेंगे।
नए निर्देशों के मुताबिक अगर किसी छात्र का मूल सर्टिफिकेट गुम गया है या चोरी हो गया है तो उसे डुप्लीकेट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करते समय पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी देना अनिवार्य होगा, इसके साथ आवेदक को एक हलफनामा भी देना होगा। इसमें यह लिखवाना होगा कि भविष्य में अगर उसका खोया हुआ मूल सर्टिफिकेट मिल जाता है, तो वह उसे तुरंत बोर्ड कार्यालय में जमा करा देंगा। यदि सर्टिफिकेट फट गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है, तो उसे डुप्लीकेट प्रति लेने के लिए पहले वह खराब सर्टिफिकेट बोर्ड में जमा कराना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों का कहना है कि ये कदम दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया हैं। पहले कई मामलों में लोग बैंक से लोन लेने के लिए अपना मूल सर्टिफिकेट बैंक में गिरवी रख देते थे और फिर बोर्ड से डुप्लीकेट सर्टिफिकेट बनवा लेते थे। बोर्ड को इस बात की जानकारी नहीं होती थी कि मूल सर्टिफिकेट बैंक के पास है। इससे कानूनी समस्याएं पैदा होती थीं। लेकिन अब नए नियमों में इसकी संभावना नहीं रहेगी।
- हाईस्कूल में आयरन की गोली खाने से 4 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
- Today’s Top News: साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर का गठन, घर में मिला युवक-महिला का शव, सड़क हादसे में शिक्षक समेत 3 की मौत, ‘पुष्पा’ स्टाइल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, करोड़ों के फर्नीचर खरीदी घोटाले में दो आरोपी गिरफ्तार… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ी, सीएम साय की संवेदनशील पहल से युवाओं को रोजगार के अवसर
- Bihar Top News 19 august 2026: वाटर कैनन की बौछार पर कार्यकर्ताओं ने किया डांस, अरुणाचल में बादल फटने से 5 जवान लापता
- पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत: सुसाइड नोट से बढ़ी सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
