पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 तक होंगी। इसके अलावा 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी।
मिली जानकारी के मुताबिक 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगी। डेटशीट, दिशानिर्देश और अन्य जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

19 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित डेटशीट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां छात्रों के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।
- Bihar MLC Elections: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग कल वोटिंग, 164 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
- 23 और 24 अक्टूबर को पानी की किल्लत, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
- Jharkhand Train News: ओडिशा में भूस्खलन से रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा-जगदलपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
- स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से छेड़छाड़ और अभद्रताः 6 महीने में दूसरी बार हरकत, पार्षदों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
- घर के बाहर खेलते-खेलते पानी से भरी टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

