चंडीगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव का ऐलान किया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि 25 मई, सोमवार से सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी।
सरकार का मानना है कि समय में बदलाव से लोगों, खासकर स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी। प्रशासन की ओर से लोगों को पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही धूप में निकलने की सलाह दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पंजाब में लगातार तापमान अपने चरम पर नजर आ रहा है जिसके कारण लोगों को गर्मी का अधिक एहसास हो रहा है। मौसम विभाग में हिट वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की भी आशंका है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

