चंडीगढ़। पंजाब में ठंडी के बीच स्कूल को लेकर सरकारी आदेश जारी हुआ है जिसके अनुसार 24 तारीख से स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। पंजाब सरकार के आदेश के मुताबिक राज्य के सरकारी, प्राइवेट एडिड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इस आदेश को अनिवार्यता से सभी स्कूलों को मानना है।
धुंध से हुए कई हादसे
स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी होने के बाद बच्चे और उनके परिजन काफी खुश हैं। आपको बता दें कि अभी लगातार ठंडी बढ़ती जा रही है, जिसका असर बच्चों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। पंजाब में धुंध के कारण कई हादसे भी हुए हैं। बीते दिनों एक स्कूल वैन के साथ भी हादसा हुआ है, जिसमें बच्चों से भरी वैन पलट गई थी।
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?
- पंचकूला में आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, सिर का मांस उखड़ा; डॉक्टरों ने लगाए 20 टांके
- Diwali : दिवाली की रात तुलसी, शमी और आंवले के नीचे जलाएं तीन दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए जानें एक घंटे का शुभ मुहूर्त
- 5100 लीटर दूध से हुआ गजलक्ष्मी माता का अभिषेक, नोटों से सजा मंदिर; स्थिर लक्ष्मी की कामना लेकर उमड़े हजारों भक्त

