चंडीगढ़ : पंजाब में गर्मी अपने चरम पर है, सूरज की तपिश के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में स्कूलों में बच्चों की छुट्टियों को लेकर अहम खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार इस बार राज्य के स्कूलों में जल्द ही छुट्टियो की घोषणा की जा सकती है, खबर है कि 15 मई के बाद कभी भी गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा हो सकती है.
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.ऑनलाइन क्लासें भी हो सकती हैं शुरू आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अपनाए गए उपायों जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासें, ऑनलाइन मीटिंग्स और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को जरूरत पड़ने पर फिर से लागू किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि देशहित में इन व्यवस्थाओं को दोबारा सक्रिय करने की जरूरत पड़ सकती है, ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशभर में एहतियाती कदमों पर चर्चा तेज हो गई है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑनलाइन व्यवस्थाओं को फिर से अपनाने की अपील की है. इसके बाद कई राज्यों में ऑनलाइन क्लासें शुरू करने या स्कूलों की छुट्टियां जल्दी करने की संभावना जताई जा रही है. इसी के मद्देनज़र पंजाब में भी गर्मियों की छुट्टियां तय समय से पहले घोषित की जा सकती हैं.
- पैसों के विवाद में खूनी वारदात: युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार
- पटना के बख्तियारपुर में गंगा में डूबे 6 युवक, 1 का शव बरामद और 2 लापता
- करनाल शुगर मिल का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, तकनीकी दक्षता में लगातार चौथी बार प्रथम
- गोवा मॉडल पर दिल्ली में ‘पिंक फोर्स’ की तैयारी, संवेदनशील इलाकों में तैनात होंगी प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी
- पटना में सनसनी! गोलघर के पास नाले से मिला पुलिस जमादार का शव, हत्या की गहरी साजिश से मचा हड़कंप


