पंजाब में एक बार फिर से स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। नए समय के अनुसार अब 8.30 से स्कूल लगेंगे।
नए समय के अनुसार 1 मार्च से सभी स्कूलों की टाइमिंग बदलने वाली है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1मार्च से सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे खुलेंगे और 2.50 बजे छुट्टी हो जाएगी।
परीक्षाओं की तैयारी जोरों पर
आपको बता दें कि अब परीक्षा के दिन भी सामने आ गए हैं। सभी स्कूलों में अलग-अलग क्लास की परीक्षाएं अब शुरू होने वाली है। इसे लेकर स्कूल में तैयारियां जोरों पर है। मौसम और परीक्षा के करीब आने का एक कारण यह है कि स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

नए टाइम टेबल के अनुसार :-
पहला पीरियड 8.55 से 9.35
दूसरा 9.35 से 10.15
तीसरा 10.15 से 10.55
चौथा 10.55 से 11.35
पांचवां 11.35 से 12.15 तक होगा।
रीसेस 12.15 से 12.50 तक
छठा पीरियड 12.50 से 1.30
7वां पीरियड 1.30 से 2.10
8वां पीरियड 2.10 से 2.50
और 2.50 पर छुट्टी हो जाएगी।
- पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध: 1 हजार KM से ज्यादा का तय किया सफर, GPS बंद होने पर बढ़ी अफसरों की चिंता
- करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो शूटरों के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
- ईरान युद्ध बीच ट्रंप को लगा जोर का झटका, PM मार्क कार्नी ने कहा- ’70 सेंट नहीं भेजेगी कनाडाई सेना’
- LPG वैगन में लीकेज से मचा हड़कंप: पनवेल से जबलपुर जा रही 32 वैगन की गुड्स ट्रेन में हुआ रिसाव, एक बोगी को आउटर पर किया आइसोलेट, 6 ट्रेनें प्रभावित
- JDU के बाहुबली MLA के पर घर रेड, टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी, विधायक के भाई समेत 3 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
