ठंड की छुट्टियों के बाद अब पंजाब में कुछ जिलों में स्कूल खुल गए हैं। पहले ही दिन स्कूलों के बच्चों को लेकर जाती वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उसमें बैठे कई बच्चे घायल हो गए। जब गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई तो बच्चे सहम गए और चीखने लगे थे। इस हादसे के कारण कई बच्चों के मन में डर बैठ गया था। जैसे ही पालकों को इस दुर्घटना की जानकारी मिली वह भी घटना स्थल पर अपने बच्चों को देखने पहुंच गए।
खबर है कि संगरूर के भवानीगढ़ में सुबह-सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन की कार से टक्कर हो गई। जिसमें 11 बच्चे जख्मी हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
जैसे ही स्कूल वैन के एक्सीडेंट की जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स को चली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बच्चों का ईलाज करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसा किसकी गलती की वजह से हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
- चुनावी हार के बाद ट्रंप कैबिनेट में बदलाव की गरमाहट, रुबियो की जगह लेंगे सर्जियो गोर?
- युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंची पुलिस के पास
- दामाद ने की मामा ससुर की हत्या: टंगिया मारकर उतारा मौत के घाट, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को खूंटे से बांधकर किया ऐसा काम
- खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए किसान से मांगी रिश्वत, 4 हजार लेते JE गिरफ्तार
- Delhi Health Alert: दिवाली से पहले अस्पताल हाई अलर्ट, बर्न इमरजेंसी विभागों में बेड रिजर्व

