जालंधर। पंजाब में लगातार गर्मी अपने चरम पर है, तापमान बढ़ने के साथ-साथ मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सीवियर हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। यही कारण है कि यहां के लोगों को सावधानी बरतने और घरों से अति आवश्यक काम नहीं होने पर न निकलने की हिदायत दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को मोहाली, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, मानसा और संगरूर समेत कई जिलों में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

कल से मौसम लेगा करवट
वहीं इसके अलावा 28 और 29 मई को पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। खासतौर पर मोहाली, पटियाला, रूपनगर, होशियारपुर और गुरदासपुर में मौसम खराब रह सकता है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश होने के कारण यहां के तापमान में आंशिक बदलाव महसूस किया जा सकता है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

