चंडीगढ़। पंजाब में मौसम लगातार कहर बरपा रहा है। धूप इतनी तेज है मानो आकाश से आग के गोले बरस रहे हैं। चंडीगढ़ समेत पंजाब के अधिकांश जिलों का यही हाल है, बटिंडा में तापमान सर्वाधिक आंका जा रहा है। आने वाले दिनों में बहुत ही ज्यादा लू और गर्मी पड़ने की संभावना मौसम विभाग में जताई है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि कई इलाकों में पारा 42 से 44 डिग्री तक जाने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 मई तक पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण लू का असर बना रहेगा। हालांकि 22 से 28 मई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहेगा। बुधवार को तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी बठिंडा में रही, जहां तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया।
गर्मी का असर अब लोगों पर दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि पर्यटकों की संख्य में कमी देखी जा रही है।

सरकार ने अस्पतालों में की खास व्यवस्था
पंजाब के जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट्स शुरू की गई हैं। मरीजों के लिए आइस पैक्स, कूलर, ORS, ग्लूकोज और इमरजेंसी दवाइयों का इंतजाम किया गया है।
आने वाले दिनों में ऐसा होगा मौसम
- 22 मई:फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में सीवियर हीटवेव की संभावना।
- 23 मई:मालवा क्षेत्र के कई जिलों में भीषण लू जारी रहने के आसार, जबकि दोआबा और माझा के कुछ जिलों में सामान्य हीटवेव चल सकती है।
- 24 मई:पूरे पंजाब में सीवियर हीटवेव का असर रहने की संभावना जताई गई है।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
