चंडीगढ़। पंजाब में अब आम जनता राहत की सांस लेने वाली है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत पंजाब सरकार कल से आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने खुद ट्विटर के जरिए दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार कल से आवारा और खूंखार कुत्तों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करेगी, जो लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद भी किया।

सी.एम. भगवंत मान ने इस अभियान के बारे में कहा कि प्रदेश में बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा। कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

अभियान की तैयारियां शुरू आपको बता दे कि पंजाब सरकार इस अभियान के लिए खास व्यवस्था की है। एक टीम इस अभियान को पूरा करेगी। साथ उन सभी जगहों को चिन्हित करेगी जहां पर आवारा कुत्तों का आतंक अधिक देखे में आया है। प्रशासनिक स्तर पर भी अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

