फाजिल्का. पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अभोहर के गांव खुईंया सरवर, सैदावाली, फाजिल्का के गांव साबुआणा, कंवाल पट्टन और जलालाबाद क्षेत्रों में प्रभावित हालात का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में जाखड़ ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।
जाखड़ ने कहा कि अभोहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां कई साल पुराने किन्नू बाग बर्बाद हो गए हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने मजदूरों और किसानों को नजरअंदाज कर दिया है, ऐसे में ये लोग इस संकट से कैसे उबरेंगे? उन्होंने दावा किया कि कैग (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि आपदा प्रबंधन के लिए प्रभावित क्षेत्रों के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध था, लेकिन मुख्यमंत्री मान का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जाखड़ ने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री 12 हजार करोड़ रुपये नहीं देख सकते, तो वे 3 करोड़ पंजाबियों को कैसे देखेंगे? “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाखड़ ने लिखा कि भगवंत मान जी, ये एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत कोष) के पैसे हैं। कैग रिपोर्ट में साफ है कि 31 मार्च 2023 को पंजाब के पास 9041.74 करोड़ रुपये थे, लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए इस फंड का उचित निवेश नहीं किया। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत इस फंड का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए करना चाहिए।
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी

