जालंधर : पंजाब में इन दिनों स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. मामले बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है. आने वाले अगर मामले बढ़ते हैं तो इसकी तैयारी भी स्वास्थ्य विभाग ने की हैं, जिससे हर हालत से निपटा जा सके.
खबर है कि जालंधर जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिला महामारी विशेषज्ञ के अनुसार, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 15 मामले सामने आ चुके हैं. वीरवार को भी विभाग को और 2 रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई जिससे जिले में कुल रोगियों की संख्या 15 पर पहुंच गई है.
जानकारी मिली है कि लुधियाना से वीरवार को जिन 2 स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव रोगियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें से 51 वर्षीय पुरुष सरगुंडी रोड गोराया तथा 62 वर्षीय महिला लिंक कॉलोनी जालंधर की रहने वाली है. दोनों रोगियों का डी.एम.सी. में उपचार चल रहा है. जानकारी यह भी है कि अब तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध जिन रोगियों के सैंपल लिए हैं और उनमें से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.
अस्पताल में वार्ड तैयार
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए सिविल अस्पताल में 14 बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है. इसके अलावा खांसी, जुकाम और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों के लिए अलग से ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाया गया है. जरूरत पड़ने पर अस्पताल में 6 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था भी की जा सकती है.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. अधिकारियों ने भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने और नियमित रूप से हाथ धोने की सलाह दी है. साथ ही फोन, रिमोट कंट्रोल और अन्य बार-बार छुई जाने वाली वस्तुओं को सैनिटाइज करने के लिए भी कहा गया है.
- खैरागढ़ में 2 हजार लोगों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जागरूक
- लापरवाही की हद! वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 48 घंटे में दो बार क्लोरीन गैस का रिसाव, दर्जनों ग्रामीण बीमार और फसलें तबाह
- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने पर बवाल, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची PIL; ‘शूरवीर’ हटाने की मांग
- स्कूल में छोटे बच्चों से कराया जा रहा काम, VIDEO वायरल, DEO ने जांच के दिए निर्देश
- हरीश रावत ने छोड़ी कांग्रेस? इस्तीफे की खबर के बीच पूर्व CM ने साफ की तस्वीर, कहा- मैं त्यागपत्र…



