जालंधर. 15 अगस्त से पहले पंजाब को दहलाने की साजिश की जा रही है. इस बड़ी साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है. खबर है कि जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने BSF के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी पंजाब को दहलाने के फिराक में था.
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया में बताया कि आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 86-पी हेंड ग्रेनेड बरामद किया. इसी के साथ हमले की कोशिश को नाकाम किया गया. शुरुआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार समूहों ने कथित तौर पर विदेशी-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर जालंधर के आदमपुर नज़दीक एक डीएलबी से ग्रेनेड लिया था. अब आगे की जांच में पता चलेगा कि यह विस्फोटक का वह कहां उपयोग करने वाला था. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह आरोपी पूर्व में भी इस तरह के वारदात में लिप्त था.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सदर नवांशहर, एसबीएस नगर में केस दर्ज कर लिया है.विदेशी हैंडलर, स्थानीय सहायता नेटवर्क और आगे और पीछे संबंधों समेत पूरे आतंवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और जांच जारी है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

