चंडीगढ़/फाजिल्का। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस ने एक संयुक्त कार्रवाई में सीमा पार से संचालित होने वाले एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फाजिल्का और फिरोजपुर के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के गिलवाली निवासी बुट्टा सिंह उर्फ गोपू और मोगा के मोठांवाली निवासी हरमंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर तलवंडी-फिरोजपुर रोड के पास एक गांव में हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये ग्रेनेड सीमा पार से चल रही एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और उनका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती राज्य पंजाब की शांति और सुरक्षा को भंग करना था।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी तरनतारन निवासी जोधा उर्फ जोबन नामक हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से दो पकड़े जा चुके हैं और जोबन की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

फाजिल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन ग्रेनेड्स का इस्तेमाल कहां किया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

