चंडीगढ़. सर्दियों के मौसम में पंजाब की सड़कों पर छाई रहने वाली घनी धुंध अक्सर हादसों का सबब बनती है। लेकिन इस साल तस्वीर बदली हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू की गई देश की पहली विशेष सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं, ताकि धुंध के कारण होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।
साल 2024 में लॉन्च हुई यह फोर्स पंजाब के मुख्य मार्गों पर जीरो-विजिबिलिटी अभियान चला रही है। इन जवानों को हाई-टेक वाहनों, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम और आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों से लैस किया गया है।
स्पेशल DGP एएस राय ने बनाई ये रणनीति
सड़क सुरक्षा के स्पेशल DGP एएस राय ने SSF जवानों और जनता के लिए विशेष गाईडलाइन जारी की है. गश्त कर रहे वाहनों को घनी धुंध में हमेशा ब्लिंकर चालू रखने के निर्देश दिए गए है। जवान स्पीड गन, एल्कोमीटर और ई-चालान मशीनों के साथ तैनात रहेंगे। महिला SSF जवानों की भी महत्वपूर्ण जगहो पर तैनाती की गई हैं।
आपातकालीन कॉल्स के लिए कंट्रोल रूम को सीधे फील्ड यूनिट्स से जोड़ा गया है ताकि तुरंत रिस्पांस मिल सके। SSF जवानों का कहना है कि जीरो विजिबिलिटी में सबसे बड़ी चुनौती पीछे से आ रहे वाहनों को सचेत करना होता है, जिसके लिए हम चेतावनी संकेतो और ब्लिंकर्स का उपयोग करते हैं।

जवानों ने बताया कि कई हादसों में समय पर पहुंचकर उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। त्वरित रिस्पॉन्स ही जान बचाने की कुंजी है। धुंध के दौरान गति धीमी रखें और लो-बीम लाइट का उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में SSF की मदद ले।
- राहु-केतु के कारण अचानक संकट में फंस जाते हैं आप, तो सफेद फूल का यह उपाय जरूर आजमाएं
- बेहोश सांप को स्नेक कैचर ने मुंह से दिया CPR, बची जान
- Bikaner Mayor Election 2026: 42 पार्षदों वाली कांग्रेस को मिले 50 वोट, बीकानेर में अनिल कल्ला की जीत ने चौंकाया! जानिए पूरा सियासी गणित
- जिला अस्पताल में सफाईकर्मी से मारपीट: अटेंडर पर आरोप, बीमार युवती को देखने पहुंचा था युवक
- मेरठ में जुटा दिग्गजों का भारी अमला; आखिर 4800 शक्ति केंद्रों के जरिए क्या साधने की तैयारी में है भाजपा?



