पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार एंप्लॉय की सर्विस को रेगुलर करने पर सोच-विचार हो रहा है।
राज्य के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षा विभाग के 4 एंप्लॉय ऑर्गेनाइजेशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक इन एंप्लॉय यूनियन की सेवाओं को रेगुलर करने समेत अलग-अलग मांगों पर बात करने के लिए बुलाई गई थी।
हरपाल चीमा के कार्यालय में हुई इन बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने एजुकेशन डिपार्टमेंट, प्रसोनल डिपार्टमेंट और फाइनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों की भागीदारी से एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

इस कमेटी में तीन कर्मचारी संगठन शामिल हैं, एआईई कच्चे अधिकारी संघ, आईईआरटी स्पेशल टीचर यूनीयन और सर्व शिक्षा अभियान/मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारी संघ द्वारा सेवाओं को नियमित करने की उठाई गई मांग पर विचार करेगा। मंत्री चीमा ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि कमेटी उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि यूनियनों द्वारा उठाई गई वित्तीय मांगों का गहन अध्ययन कर यथाशीघ्र ही उनके साथ मीटिंग करें।
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा

