बानुड़. पंजाब के बानुड़-तेपला राष्ट्रीय मार्ग से चंगेरी गांव जाने वाली सड़क के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान बठिंडा के सिखवाला गांव निवासी संदीप सिंह (45), उनकी पत्नी मंदीप कौर (42) और उनके बेटे अभय (15) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह के हाथ में पिस्तौल थी और तीनों के सिर में गोली के निशान पाए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि संदीप ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता तब चला जब खेतों में ट्यूबवेल लगाने आए कुछ लोगों ने गाड़ी में लाशें देखीं और बानुड़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस और राजपुरा डीएसपी मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। गाड़ी (PB-65 AM-0082) घटना के समय चालू थी, जिसे पुलिस ने बंद किया। घटना सुबह करीब 4 बजे की मानी जा रही है।

मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते थे और उनका परिवार पहले गुड़गांव में रहता था, लेकिन पिछले 7-8 सालों से मोहाली के सेक्टर 109 में रह रहा था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस मृतकों के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना से इलाके में शोक की लहर है, और मोहाली के वेव एस्टेट में मृतकों के पड़ोसी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे।
- MP Morning News: दिल्ली और वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर होगी शुरू, राजधानी में सरप्राइज फ्लैग मार्च, भोपाल के 15 इलाकों में बिजली रहेगी गुल, दतिया में रतनजोत बीज खाने से 4 बच्चे बीमार
- National Morning News Brief: केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला; 80% पाकिस्तान गे; विदेशी मुद्रा भंडार में 10.29 अरब डॉलर की गिरावट; ‘शीशमहल’ में राघव चड्ढा के साथ हुई थी मारपीट
- 05 April History : एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत, नमक कानून तोड़ने डांडी पहुंचे थे महात्मा गांधी, नक्सली हमले में दंतेवाड़ा में CRPF के 73 जवानों की मौत…जानें आज के दिन की प्रमुख घटनाएं…
- सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बरसेगी आफत, 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
- बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार को बारामती से निर्विरोध जिताएं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की सभी दलों से अपील

