बटाला। पंजाब के लिए बुधवार का दिन धमकियों से भरा रहा। एक-एक करके पंजाब के तीन शहरों में धमकियां भरे संदेश आए हैं जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए है। लगातार आ रही धमकियों से जहां एक और लोग दहशत में डूबे नजर आए वहीं दूसरी ओर सरकारी कामकाज भी पूरी तरह ठप रहा। पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग अभियान में जुटी रही लेकिन अब तक राहत की बात यह रही कि कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी है।
इन सभी के बीच बटाला नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। उस समय नगर निगम कार्यालय में विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और गुरदासपुर के उपायुक्त समेत प्रशासनिक अधिकारियों की विकास कार्यों को लेकर बैठक चल रही थी।
धमकी की खबर सामने आते ही बैठक को बीच में रोक दिया गया। इस दौरान बड़ा ही भयानक माहौल नजर आया। एहतियात के तौर पर पूरा कार्यालय खाली करवा दिया गया। सूचना मिलते ही बटाला नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नगर निगम परिसर को अपने घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा को देखते हुए परिसर में आने-जाने पर भी निगरानी बढ़ा दी गई।
पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी नगर निगम कार्यालय पहुंची। टीम ने कार्यालय के अलग-अलग कमरों, बैठक कक्ष, महापौर कार्यालय और आसपास के हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली। काफी देर तक चले जांच अभियान में पुलिस ने प्रत्येक स्थान को खंगाला।
- दिवाली के अगले दिन सूप क्यों पीटती हैं महिलाएं? जानिए लक्ष्मी की बहन से जुड़ी मान्यता…
- Agnipath Scheme: पहले बैच के अग्निवीरों को मिल सकता है सेवा विस्तार, 21 नवंबर से पहले सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
- 5 दिवसीय दीपोत्सव : धनतेरस से भाई दूज तक जानिए हर दिन का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा और चोपड़ा पूजन का समय…
- दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर से जोरदार भिड़ंत के बाद बस के उड़े परखच्चे, मासूम की मौत और 16 घायल
- Motorola Edge 70 Pro पर 30 हजार रुपये की छूट! Flipkart Sale में इतने कम में खरीदने का मौका

