फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो गया है। यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन पंजाब और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी। इसका रख-रखाव और संचालन उत्तर रेलवे (NR) जोन द्वारा किया जा रहा है।
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462/26461 के रूप में चल रही है। यह ट्रेन 486 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। यह इस रूट की सबसे तेज ट्रेन है।
फिरोजपुर कैंट और दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन नबंर 26462/26461 सात रेलवे स्टेशनों ( फरीदकोट, बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत ) पर रुकेगी।
फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (26462) फिरोजपुर कैंट से सुबह 7:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत (26461) दिल्ली से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और रात 11:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

फिरोजपुर कैंट-दिल्ली-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ( 26462/26461) सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। ट्रेन सिर्फ बुधवार को नहीं लेगी। ट्रेन में आठ कोच (7 AC चेयर कार कोच और 1 एक्जीक्यूटिव AC चेयर कार कोच) होंगे।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल

