पंजाब में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब विधानसभा का विशेष सत्र 24 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ के बाहर श्री आनंदपुर साहिब में करवाया जाएगा.
एक दिवसीय यह सत्र श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित कई कार्यक्रमों का हिस्सा होगा. बता दें कि इससे पहले श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष सत्र साल 2019 में उस समय के कैप्टन सरकार के द्वारा आयोजित किया गया था, हालांकि इस सत्र को विधानसभा में ही आयोजित किया गया था.

बता दें कि पंजाब में पर्यटन सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में कई संतों के साथ एक बड़ी मीटिंग करने के बाद यह प्रस्ताव रखा. इसके अलावा अन्य कई समारोहों को लेकर भी संतों के साथ लंबी चर्चा की गई.
बैठक के बाद हरजोत ने कहा कि वह 24 नवंबर 2025 को आनंदपुर साहिब में विधानसभा सत्र आयोजित करने को लेकर विधानसभा सचिवालय के साथ चर्चा कर रहे हैं.
- Crude Oil Price Crash : क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट, 17% लुढ़ककर $95 के नीचे आया भाव, जानिए क्या है वजह ?
- ये हैं लौकी की पहचान के आसान तरीके, ऐसे करें पहचान …
- परीक्षा में लगी 4 शिक्षकों की ड्यूटी पहुंचे केवल एक, एसडीएम ने कही मामले की जांच कराने की बात…
- सात फेरों से पहले पड़ा पुलिस का छापा, एमपी के दूल्हे की दुल्हन निकली नाबालिग, 1 लाख कैश ने खोली पोल!
- दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक पर सख्त रुख: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश, हाई-लेवल मीटिंग में बड़े फैसले
