पंजाब में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब विधानसभा का विशेष सत्र 24 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ के बाहर श्री आनंदपुर साहिब में करवाया जाएगा.
एक दिवसीय यह सत्र श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस को समर्पित कई कार्यक्रमों का हिस्सा होगा. बता दें कि इससे पहले श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष सत्र साल 2019 में उस समय के कैप्टन सरकार के द्वारा आयोजित किया गया था, हालांकि इस सत्र को विधानसभा में ही आयोजित किया गया था.

बता दें कि पंजाब में पर्यटन सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में कई संतों के साथ एक बड़ी मीटिंग करने के बाद यह प्रस्ताव रखा. इसके अलावा अन्य कई समारोहों को लेकर भी संतों के साथ लंबी चर्चा की गई.
बैठक के बाद हरजोत ने कहा कि वह 24 नवंबर 2025 को आनंदपुर साहिब में विधानसभा सत्र आयोजित करने को लेकर विधानसभा सचिवालय के साथ चर्चा कर रहे हैं.
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से मुलाकात की चर्चा
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
- शॉर्ट सर्किट से जला रावण ! दशहरे से पहले ही धू-धू कर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
- नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 5 किलो गांजा, भारी शराब और स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार!
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
