अमृतसर। पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी सताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित नगर कीर्तन यात्रा के दौरान राज्य के कई इलाकों में ‘ड्राई डे’ (शुष्क दिवस) लागू रहेगा। इस दौरान प्रशासन द्वारा शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह नगर कीर्तन यात्रा श्रीनगर से शुरू होकर पठानकोट पहुंच चुकी है और 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में इसका समापन होगा। यात्रा मार्ग में आने वाले इलाकों की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया हैं।

पठानकोट जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर 20 नवंबर दोपहर से 21 नवंबर दोपहर तक जिले में सभी शराब की दुकानें, मांस की दुकानें और तंबाकू उत्पाद बेचने वाले स्टॉल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, होटलों, रेस्तरां, क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और परोसने पर भी सख्त पाबंदी होगी। 21 नवंबर को यह यात्रा पठानकोट से हुशियारपुर जिले की ओर प्रस्थान करेगी। 22 नवंबर को यह यात्रा श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी, जहां एक विशाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। आनंदपुर साहिब में भी इस दौरान ड्राई डे लागू किए जाने की संभावना हैं।
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
- राजकोट: पटाखे फोड़ते समय 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से जली, सिविल अस्पताल में भर्ती
- मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे रोशनी का पर्व
- बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पांच दिनों में होंगी 5 बैठकें, पेश होगा अनुपूरक बजट
