गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. के लिए काम करने वाले दो जासूस को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए है। दोनों लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे।
इसकी जानकारी सोमवार को डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया में शेयर की है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह (आदियां) और करणबीर सिंह (चंदू वडाला) के रूप में हुई है। इन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित गुप्त सैन्य जानकारी, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की गतिविधियों और महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थानों के बारे में जानकारी शामिल थी, आई.एस.आई. हैंडलर्स को भेजने का आरोप है।

मोबाइल और जिंदा कारतूस जप्त
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों से
30 बोर के 8 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन और बरामद किए हैं। मोबाइलों की फोरेंसिक जांच ने पुष्टि की है कि वे सीधे तौर पर आई.एस.आई. के संपर्क में थे और भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा पाकिस्तान भेज रहे थे। इस संबंध में दोरांगला पुलिस थाने में गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है, जिस दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।
- कटघरे में निगम के अधिकारी! महापौर मीनल चौबे ने कहा- जहां जरूरत नहीं, वहां से क्यों हो रही वसूली
- लव के साथ लाइफ की कुर्बानी! पेड़ में फांसी के फंदे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, जानिए अधूरी लव स्टोरी की पूरी स्टोरी
- दिल्ली के संगम विहार में आवारा कुत्ते का आतंक, 18 माह के मासूम को बुरी तरह नोचा ; ICU में भर्ती
- करनाल में झुग्गियों में भीषण आग, एक के बाद एक 3 सिलेंडरों में ब्लास्ट; गरीब परिवारों का सब कुछ जलकर राख
- VIDEO : एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय, जानिए अनिरुद्धचार्य ने क्या कहा…



