चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र परिषद चुनाव 2026-27 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके मुताबिक 24 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 31 अगस्त को मतदान कराया जाएगा. इस चुनाव के दौरान अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों, विभागीय प्रतिनिधियों और कार्यकारी समिति के लिए प्रक्रिया पूरी होगी.
चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही कॉलेज में अलग माहौल नजर आने लगा है.सभी चुनावी तैयारी में जुट गए हैं. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. सुबह 10:35 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 12 बजे संबंधित विभागों के नोटिस बोर्ड पर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी. इसी दिन अगर कोई चाहे तो दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी.
इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे मतदान शुरू होगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन दोपहर 12 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे. विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम संबंधित विभागों में घोषित किए जाएंगे.
11 सितंबर को कार्यकारी समिति का चुनाव सुबह 11 बजे जूलॉजी विभाग के ऑडिटोरियम में कराया जाएगा. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही कैंपस में छात्र संगठनों की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. इसे लेकर छात्र संगठनों ने पहले से ही चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ प्रचार अभियान और रणनीतिक बैठकों का दौर तेज होगा. छात्र संगठनों के आमने-सामने आने से इस बार मुकाबला रोचक रहने की उम्मीद है. छात्र संगठनों की ओर से चुनाव को लेकर कहा जा रहा है अब कैंपस में प्रचार और चुनावी रणनीति का दौर और तेज होगा. सभी उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लग जाएंगे.
- MP TOP NEWS TODAY: 1 नवंबर को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- आंध्र प्रदेश : 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, हालत गंभीर
- पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, CM सम्राट बोले- बदल रहा है बिहार
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला पहला चैंपियन: मैनपाट टाइटंस ने फाइनल में संस्कारधानी को 4-2 से दी शिकस्त, CM साय और केंद्रीय खेल मंत्री ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी
- Today’s Top News: सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार कर लाया गया भारत, राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, हड़ताल के बीच पटवारियों पर कार्रवाई, मां के मोबाइल छीनने से नाराज छात्रा ने दी जान, खून से लथपथ मिला युवक का शव… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

