चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, राज्य में 1.25 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस संकट की स्थिति में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को राहत देते हुए विशेष गिरदावरी (फसल नुकसान का आकलन) के आदेश जारी किए हैं, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जा सके।

नुकसान का जायजा लेने मैदान में उतरी टीमें
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। फसल के नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए कृषि विभाग के 500 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
इन टीमों में ग्रुप-ए के 145 अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करें।
- मुजफ्फरपुर में शातिर चोर और गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, मकान मालिक भी गिरफ्तार
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान
- रावी दरिया में बहा किसान पाकिस्तान सीमा में मिला मृत, पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF को सौंपा शव
- E20 पेट्रोल के बाद 5% हाइड्रोजन रसोई गैस में मिलाने का ड्रॉफ्ट तैयार; किचेन का बजट बिगड़ने के आसार

