Punjab Vidhan Sabha Chunav : पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कम से कम 60-70 नए चेहरों को मौका देने वाली है. उन्होंने यह घोषणा पंजाब यूथ कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी बैठक में की. वडिंग ने कहा कि ये नए चेहरे न केवल राजनीति में बदलाव लाएंगे बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं.
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि 2027 के चुनावों में 60-70 नए चेहरे उतारकर पार्टी में नई जान फूंकी जाए. यह न केवल बदलाव का प्रतीक होगा, बल्कि युवाओं और आम जनता के विश्वास और आशाओं को भी दर्शाएगा.”
वडिंग ने युवा कांग्रेस के सदस्यों से आह्वान किया कि वे इस अवसर को पूरी निष्ठा के साथ अपनाएं. उन्होंने कहा, “युवाओं को अब अपने लीडरशिप को साबित करने का मौका मिला है. यह समय है कि वे जनता की समस्याओं को सुनें और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से खड़े रहें.” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी युवा नेताओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले चुनावों में युवाओं को बड़ी भूमिका निभाने का अवसर दिया जाएगा.

AAP को सत्ता से उखाड़ फेंकना है
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भी बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात भी कही, साथ ही उन्होंने युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहा है. चिब ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने पंजाब में 7 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है और जनता अब राज्य की सत्ता कांग्रेस के हाथों में सौंपने के लिए तैयार है.
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

