Punjab Voter List Update 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं, पता गलत या पहली बार बनवाना है वोटर कार्ड? आज ही करें आवेदन, जनवरी 2027 में जारी होगी अंतिम सूची
चंडीगढ़। अगर आप पंजाब में रहते हैं और अभी तक आपका वोटर कार्ड नहीं बना है, मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है या आपके वोटर कार्ड में नाम-पता समेत कोई गलती है, तो आज आपके पास काम की खबर है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के जरिए मतदाता अपने वोट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ जरूरी सुधार और नए पंजीकरण के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदान केंद्र पर जाकर अपनी मतदाता सूची में दर्ज जानकारी की जांच जरूर करें। इसका उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक ही मतदाता सेवाएं उपलब्ध कराना और पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? आज ही जान लें
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 12 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने के लिए संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंच सकते हैं। वहां मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और आवश्यक प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी।
शिविर में इन कामों के लिए जानकारी और आवेदन की सुविधा मिलेगी:
- वोटर लिस्ट में नाम जांचना: पता करें कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।
- नया वोटर रजिस्ट्रेशन: पात्र होने के बावजूद नाम सूची में नहीं है, तो आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लें।
- नाम-पते में सुधार: मतदाता विवरण में गलती होने पर संशोधन के लिए आवेदन करें।
- युवा मतदाता पंजीकरण: पहली बार वोटर बनने वाले युवा अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
18 साल के युवाओं के लिए भी बड़ा मौका
अगर आपके घर में कोई युवा पहली बार वोटर बनने जा रहा है, तो यह जानकारी उसके लिए बेहद जरूरी है। आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) में 1 जनवरी 2027 को पात्रता तिथि माना जाएगा। इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज और जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
कब आएगी नई वोटर लिस्ट? तारीखें नोट कर लें
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया इन तारीखों के साथ आगे बढ़ेगी:
- 12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
- 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या विवरण से संबंधित दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि।
- 4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
आज किन लोगों को जरूर जाना चाहिए?
अगर आपने अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाया है, हाल ही में 18 वर्ष के हुए हैं या होने वाले हैं, आपके नाम-पते में गलती है अथवा आपको यह पता नहीं कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, तो आज का शिविर आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
- शिक्षक दंपति के घर चोरी का भंडाफोड़: पुलिस ने 4 नाबालिग और युवती समेत 9 को दबोचा, गहनों के गले हुए टुकड़े बरामद
- अनंत सिंह के आवास पर अभी से अनुज के जीत के जश्न की तैयारी शुरू, रिजल्ट के तीन दिन पहले से बनने लगी मिठाई
- IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 181 रन का लक्ष्य, फिलिप्स और जैकब्स ने जड़े अर्धशतक, अर्शदीप ने झटके 2 विकेट
- सौरभ दास ने साइन किया पीस बॉन्ड, एक गलती ने बढ़ाई मुश्किलें; SEM ने दिया सुधार का आदेश
- मौत की रफ्तारः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मंजर देख दहल उठे लोग

