पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में एक बार फिर पंजाब को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों और युवाओं को कुछ भी नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या राज्य के उद्योग के लिए कोई पैकेज घोषित नहीं करने के लिए केंद्र की आलोचना की हैं।
शनिवार को केंद्रीय बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि सीमावर्ती राज्य को एक बार फिर अनदेखा किया गया है और उसे कुछ भी नहीं दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने इसे चुनावी बजट बताते हुए कहा कि इसमें केवल बिहार के लिए घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना आठवां बजट पेश किया।

उन्होंने कहा, कि केंद्र ने न तो किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी दी है और न ही राज्य को किसी उद्योग के लिए कोई पैकेज दिया है। पंजाब को ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया है जिससे उसकी अर्थव्यवस्था और भविष्य में सुधार हो सके। सीएम मान ने कहा, कि यह बजट चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए घोषणाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर केंद्र ने बजट में पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा, कि लेकिन हम पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।
- लहसुनिया रत्न किन्हें पहनना चाहिए? जानें केतु के इस रत्न के फायदे…
- ‘हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं योगी जी’ : अखिलेश ने CM को दी चुनौती, सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40000 देने का वादा
- नुआपाड़ा में CBI का बड़ा एक्शन, 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते एकलव्य मॉडल स्कूल का प्रिंसिपल रंगे हाथों गिरफ्तार
- GST 2.0 का आगाज: GST काउंसिल की बैठक में 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा- हमारा मकसद व्यापार को आसान बनाना है, डराना नहीं…
- खून से रंगा खेतः ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आया युवक, शरीर के उड़े चिथड़े, मंजर देख दहल उठा लोगों का दिल

