चंडीगढ़। पंजाब में मौसम एक बार फिर बारिश लोगों को गर्मी से राहत देने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के 10 जिलों में आंधी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बिजली गिरने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक बरनाला, पटियाला, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
इस बीच पठानकोट में बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि जालंधर, मानसा, संगरूर, समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब से बिहार तक बनी मौसमी ट्रफ और 18 जून से सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 19 जून तक पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी रहेगी। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- नवा रायपुर में फिर दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज से पहले दोनों कप्तानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्मृति मंधाना बोलीं- हर मैच खेला जाएगा अक्रामक
- संकट में किसानों को धामी सरकार की ‘संजीवनी’: बिजली बिलों के भुगतान पर तुरंत रोक, मुआवजे में भारी बढ़ोतरी का ऐलान
- यो यो हनी सिंह पर लटकी LOC की तलवार, महाराष्ट्र साइबर सेल एक्शन की तैयारी में, 3 बार समन पर नहीं हुए है पेश
- पंचमी भेंट विवाद पर FULL STOP! गोंड समाज, मंदिर ट्रस्ट और राजपरिवार में बनी सहमति, फिर सोशल मीडिया पर कौन फैला रहा भ्रम?
- MP में फिर गरमाया OBC आरक्षण का मुद्दा: 16 अक्टूबर को भोपाल में मंत्रियों के बंगलों पर बड़ा प्रदर्शन; आजाद समाज पार्टी ने किया ऐलान

