अमृतसर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में दिखने लगा है। पंजाब में बारिश व तूफान को लेकर आज के ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है।जिसके अनुसार आज कई जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी है, लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. करीब 11 जिलों में तूफान और बारिश का असर नजर आने कि उम्मीद है. बारिश और हवा के कारण राज्य के तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के दिन के तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली, हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है. रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. वहीं, दिन का अधिकतम तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 36.7 डिग्री दर्ज किया गया.
आज 11 जिलों में तूफान का असर दिखेगा
जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ ़साहिब में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन में यलो अलर्ट जारी है। अनुमान है कि आज इन जिलों में गरज के साथ आंधी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं 15 अक्टूबर को भी पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ साहिब में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर और तरनतारन में यलो अलर्ट जारी है. अनुमान है कि आज इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. 16-17 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने लगेगा और राज्य में मौसम सामान्य रहेगा.
औसत तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ौतरी
Tuesday बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया. दूसरी ओर, औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री की बढ़त देखी गई है, जो राज्य के सामान्य स्तर से 1.9 डिग्री अधिक है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पठानकोट में दर्ज हुआ है. इसी तरह चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. लुधियाना में अधिकतम 32.6 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री और पटियाला में अधिकतम 32.9 डिग्री व न्यूनतम 19.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
- दिवाली और छठ पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी 16 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल
- नूंह में टनल धंसने के 3 दिन बाद कमेटी बनी, किसानों ने रखी ये मांग
- बिहार में नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, CM सम्राट ने 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का रखा लक्ष्य
- CM रेखा गुप्ता ने मुखर्जी नगर का किया औचक निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- मंत्री दीपक प्रकाश बोले- वोट चोरी के सबूत हैं तो कोर्ट जाएं, बगावत करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई!

