अमृतसर। पंजाब में लगातार ठंडी बढ़ती जा रही है। पूरे उत्तर भारत के लिए कड़ी ठंड और शीत लहर की भविष्यवाणी की है। पंजाब के अधिकांश जिलों में पारा कम होते जा रहा है। कहा जा रहा है आने वाले दिनों में ठंडी से पूरा पंजाब कांपने वाला है। इस साल ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ‘ला-नीना’ बताया गया है, जो प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में गिरावट के कारण बनता है। ला-नीना के प्रभाव से ठंडी हवाएं अधिक सक्रिय हो जाती हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही इस बार ला-नीना कमजोर रहेगा, लेकिन इसकी स्थिति नवंबर से जनवरी तक बनी रह सकती है यही कारण है कि थोड़ा मौसम अधिक प्रभावित रहेगा। “ला-नीना” के दौरान उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विभोर अधिक सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते बर्फबारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं और इसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ता है। दिसंबर से जनवरी के बीच पंजाब सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

सामान्य से दो डिग्री कम होगा तापमान
विभाग का अनुमान है कि दिसंबर महीने में रात का तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में पंजाब समेत कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी गई है।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल


