Punjab Weather : पटियाला। पंजाब में शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। ठण्ड का असर तेजी से पंजाब में बढ़ता ही जा रहा है.
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना सहित 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक इन जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति रहेगी, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि, फिलहाल प्रदेश में अगले छह दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज
गुरुवार को आदमपुर 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि फरीदकोट में पारा 4.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लुधियाना और पटियाला का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।
- शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन : इन 3 राशियों की टेंशन होगी दूर …
- हिसार से जम्मू और अहमदाबाद की सीधी उड़ान को मंजूरी, वैष्णो देवी यात्रियों और कारोबारियों को मिलेगा फायदा
- नगालैंड बाढ़ से रेस्क्यू की गई 53 वर्षीय हथनी ‘जायमोती’ विशेष इलाज के लिए वंतारा रवाना
- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बढ़ी परिचालन अवधि : 25, 27 और 29 अगस्त को रांची से चलेगी
- एम्स दीक्षांत समारोह: आमंत्रण पत्र में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ नहीं विधायक, महापौर तक का नाम!

