चंडीगढ़। पंजाब के कई जिलों में मौसम खुशनुमा हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं पंजाब के बांध और दरिया में स्थिति चिंताजनक होती नजर आ रही है। मौसम को लेकर ताजा अपडेट की बात करे तो आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश होगी। इसके साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले 48 घंटों के दौरान अनुमान के अनुरूप अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल सभी की नजरें मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान पर टिकी हुई है। आपको बता दें इसके बावजूद प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य से आसपास बना हुआ है।

नवांशहर पानी से लबालब
नवांशहर जिले में मानसून की पहली तेज वर्षा ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। वर्षा का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिली जब सुबह नौ बजे वर्षा शुरू हुई। करीब 30 मिनट तक हुई वर्षा में 20 एमएम पानी गिरा। हालांकि इसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी का दौर शुरू हो गया।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता

