चंडीगढ़। पंजाब में लोग उसम भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। कहीं बारिश से राहत मिली है तो कही अब भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4 दिनों में अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग द्वारा पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
बारिश का असर तापमान पर भी देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जबकि तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में दोनों राज्यों के ज़्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने, रुक-रुक कर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
बता दें कि आज सुबह जालंधर सहित दोआबा व माझा के कई इलाकों में बारिश हुई है और लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट समेत कई जिले को गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
- बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने CBI की चार्जशीट को माना सही
- नाम बदला, चेहरा बदला, शहर बदला… पर पाप का साया नहीं! 28 साल बाद दोस्त के कातिलों का पर्दाफाश
- राजद पर फूटा भाजपा का गुस्सा, नीरज कुमार शर्मा बोले- वोट चोर आज दे रहे लोकतंत्र का ज्ञान!
- कर्नाटक: सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश से कैदी की रिहाई का आरोप, DIG प्रिजन्स सोमशेखर गिरफ्तार
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 बाइक को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

