Punjab Weather: चंडीगढ़। पंजाब में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मार्च के शुरुआती दिनों में ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ने के संकेत दे रहा है।
अगले 3 दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना रहेगा। विभाग की ओर से अभी कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन बढ़ते तापमान ने किसानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।
श्री आनंदपुर साहिब में टूटा रिकॉर्ड
बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब के औसत तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया, जहाँ पारा 33.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
शहर अधिकतम तापमान
- श्री आनंदपुर साहिब 33.6
- फिरोजपुर 33.3
- पटियाला 33.2
- चंडीगढ़ 33.1
- बठिंडा/फरीदकोट 32.8 / 33.0
- लुधियाना 32.2
- अमृतसर 30.7
बढ़ती गर्मी का प्रभाव
अचानक बढ़ी इस गर्मी का सीधा असर रबी की फसलों, खासकर गेहूं पर पड़ सकता है। जानकारों का मानना है कि यदि तापमान इसी तरह सामान्य से ऊपर बना रहा, तो फसल के पकने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
- नाम बदलकर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग; आरोपी समीर खान गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप
- मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन, मचा हड़कंप, देखते ही भड़कीं ममता बनर्जी
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पटना में केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद का बयान, बोले- शराबबंदी से फायदा, अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी
- अवकाश पर भी एक्टिव मोड पर रावत, भाजपा नेता पर साधा निशाना, लिखा- मैं उज्याडू बल्द हूंं

